सारण में बाढ़ के गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का ऑपरेशन रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी

WhatsApp Channel Join Now
सारण में बाढ़ के गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का ऑपरेशन रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी

सारण में बाढ़ के गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन का ऑपरेशन रेस्क्यू युद्धस्तर पर जारी

सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी ताकत से जुट गया है। जलजमाव और बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ के साथ-साथ एसडीआरएफ की दस अतिरिक्त नावों को रेस्क्यू अभियान में तैनात किया गया है।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव स्वयं प्रभावित पंचायतों का लगातार जायजा ले रहे हैं। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि संकट में घिरे हर नागरिक को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं ताकि पीड़ितों तक त्वरित राहत और चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story