सारण सीनियर क्रिकेट लीग में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सारण सीनियर क्रिकेट लीग में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से हराया


सारण, 21 नवंबर (हि.स.)। छपरा राजेंद्र स्टेडियम में जारी सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने एसएसआर सोनपुर को 3 विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एसएसआर सोनपुर की टीम 21.4 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। ऋषभ राज ने 32 और शिव सत्य प्रकाश ने 28 रन बनाए, जबकि नीरज व अविनाश ने 13-13 रन जोड़े।

वीआईपी क्रिकेट क्लब के विकास कुमार ने 5 विकेट चटकाए। अभिषेक को 2 तथा आयुष और रमन को 1-1 सफलता मिली। जवाब में वीआईपी क्रिकेट क्लब ने 18.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। पीयूष ने 36, अभिषेक ने 25, सूरज ने 15 और विकास ने 13 रन का योगदान दिया। सोनपुर से आदित्य मिश्रा ने 4 और शिव सत्य प्रकाश ने 3 विकेट लिए।

मुख्य अतिथि जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष इंदु कुमारी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा ने बताया कि अगला मैच रविवार सुबह 9 बजे दहियावां क्रिकेट क्लब और वीआईपी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। मौके पर उज्ज्वल मिश्रा, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, कैसर अनवर, ऋषभ कुमार, नंदनी कुमारी व दर्शक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story