सारण क्रिकेट लीग में त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
सारण क्रिकेट लीग में त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया


सारण, 26 नवंबर (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में राजेंद्र स्टेडियम में चल रही सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग के सातवें मैच में गुरुवार को त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने दहियावां क्रिकेट क्लब रेड को 8 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दहियावां क्रिकेट क्लब रेड की टीम 14.5 ओवर में 66 रन पर ढेर हो गई। दिप्पू ने 21 और अविनाश ने 8 रन बनाए। त्रिपाठी क्रिकेट क्लब के विनय ने 4 विकेट झटके, जबकि रामानुज व पीयूष ने 2-2 तथा सचिन व प्रिंस ने 1-1 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिपाठी क्रिकेट क्लब ने 8.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 68 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। प्रिंस ने 35, विकास ने 16 और अमित वत्स ने 10 रन बनाए।

दहियावां के एमडी साहिद को एक विकेट मिला। कल सुबह 9 बजे त्रिपाठी क्रिकेट क्लब का सामना सहवाग क्रिकेट क्लब से होगा।

इस दौरान संघ की अध्यक्ष इंदु कुमारी, उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा, संयुक्त सचिव धर्मजय कुमार, विभूति नारायण शर्मा, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, आयोजन अध्यक्ष मनन राय, खेल प्रतिनिधि रवि राय, कैंसर अनवर, पूर्व संयुक्त सचिव चंदन शर्मा, रमेश सिंह, आदित्य कुमार, कुंदन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story