सारण में अग्निशमन एवं बिजली विभाग ने विभिन्न पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का किया जांच

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अग्निशमन एवं बिजली विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गरखा, जलालपुर और दहियावा के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी मंजीत सिंह, सदर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सूरज कुमार तथा विद्युत कनीय अभियंता बीरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से पंडाल आयोजकों को सुरक्षा मानकों की जानकारी दी।

इस दौरान आयोजकों को अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। अग्निशमन विभाग के तय मानकों के अनुरूप पंडाल के क्षेत्रफल व बनावट को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी पूजा पंडालों में फायर एक्सटिंग्विशर के साथ-साथ दो बड़े ड्रमों में पानी भरकर रखने की सख्त सलाह दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे या आगजनी से आसानी से निपटा जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story