सारण में जिला प्रशासन ने नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों और पूजा स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रमुख मंदिरों और पूजा स्थलों पर स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है।

प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराना है।संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूजा पंडालों, मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों से नियमित कचरे का उठाव सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों की सफाई और उनके रखरखाव पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पर्व के दौरान किसी को असुविधा न हो। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि दुर्गा पूजा का यह महापर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762339 Articles

Share this story