अमनौर प्रखण्ड के रसूलपुर गांव में पति की मौत की खबर मिलते ही नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 30 अगस्त (हि.स.)। अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक नवविवाहित दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान शंभू महतो के पुत्र बबलू कुमार और उनकी पत्नी काजल उर्फ सपना कुमारी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। मई में बबलू मजदूरी के लिए चेन्नई चला गया था। परिजनों के अनुसार फोन पर बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई थी, जिससे दोनों काफी मानसिक तनाव में थे।

इसी बीच परिजनों को चेन्नई से बबलू की आत्महत्या की खबर मिली। पति की मौत का खबर बर्दाश्त न कर सकी काजल ने भी घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अमनौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story