छपरा में घाटों पर सांसद, विधायक, पूर्व महापौर से लेकर कैदियों ने दिया अर्घ्य

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 15 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन जिले के मुख्यालय छपरा समेत पूरे ग्रामीण अंचल में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

आम से लेकर खास और गरीब से लेकर अमीर तक, सभी ने जाति और वर्ग के बंधनों से ऊपर उठकर नदियों और तालाबों के घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया। पूरा जिला छठी मइया के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा। इसी कड़ी में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भूमिहारा नदी घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

वहीं मशरख घाट पर विधायक केदारनाथ सिंह ने भी विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूर्व महापौर राखी गुप्ता ने भी सरयू नदी छठ घाट पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को नमन किया। छपरा जेल में बंद कैदियों ने पूरी श्रद्धा के साथ जेल परिसर स्थित तालाब में भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया। छपरा के तमाम नदी घाटों, पोखरों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story