छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में 1.30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में 1.30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद


सारण, 23 अगस्त (हि.स.) छपरा जंक्शन पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ वाराणसी के आदेश और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के कुशल निर्देशन में आरपीएफ और सीआईबी छपरा की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है।

सघन चेकिंग और निगरानी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची गाड़ी संख्या 15232 के एसी कोच बी चार से लावारिस हालत में रखे पांच प्लास्टिक बोरे, एक पिठ्ठू बैग और एक झोला बरामद किया गया। तलाशी लेने पर इनमें विभिन्न ब्रांड्स की कुल 151.45 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,30,310 रुपए है।

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक विशाल, कांस्टेबल संजय यादव और कांस्टेबल दिलीप कुमार शामिल रहे। जब्त शराब को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए राजकीय रेल पुलिस छपरा को जमा कर दिया गया है, जहां मामला दर्ज कर जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story