मशरक में सेवा संकल्प अभियान के तहत अवध उच्च विद्यालय में बनी मानव श्रृंखला
Oct 15, 2026, 15:32 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जिलेभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मशरक के चैनपुर चरिहारा स्थित अवध उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा एक मानव श्रृंखला बनाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता की नींव मजबूत करना था।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सेवा ही संकल्प है और एकजुटता में ताकत है के नारे लगाते हुए समाज को सकारात्मक बदलाव का सशक्त संदेश दिया। शिक्षकों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल सामूहिक जिम्मेदारी से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

