सावन की अंतिम सोमवारी पर धर्मनाथ मंदिर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित
सारण, 24 अगस्त (हि.स.)। सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा धर्मनाथ मंदिर परिसर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवी संस्था द्वारा अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ब्लड टेस्ट तथा हड्डी एवं ऑर्थोपेडिक संबंधी जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने हेतु सदस्य कृष्ण प्रसाद के सौजन्य से डस्टबिन भी दान किए गए। मौके पर लायन डॉ विकास कुमार सिंह, मनोज वर्मा, डॉ मंझय शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे। पुजारी धनजी बाबा ने संस्था के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

