सारण प्रमंडल की बालिकाओं ने भारोत्तोलन में जीते 5 स्वर्ण समेत 6 पदक

WhatsApp Channel Join Now
सारण प्रमंडल की बालिकाओं ने भारोत्तोलन में जीते 5 स्वर्ण समेत 6 पदक


सारण प्रमंडल की बालिकाओं ने भारोत्तोलन में जीते 5 स्वर्ण समेत 6 पदक


सारण प्रमंडल की बालिकाओं ने भारोत्तोलन में जीते 5 स्वर्ण समेत 6 पदक


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर खेल भवन में 12 से 15 अक्टूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल भारोत्तोलन बालिका अंडर-17 और अंडर-19 विद्यालय खेल प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल से कुल 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल पाँच स्वर्ण और एक रजत पदक सहित छह पदक अपने नाम किए।

जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अभय प्रकाश तिवारी ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में कुमारी उमा, 53 किग्रा में रिया सिंह और 63 किग्रा भार वर्ग में रूबी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते, जबकि 69 किग्रा भार वर्ग में स्नेहा कुमारी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, अंडर-17 आयु वर्ग में 58 किग्रा में वैष्णवी श्रीवास्तव और 63 किग्रा भार वर्ग में शांभवी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

टीम मैनेजर के रूप में अपर्णा श्रीवास्तव तथा कोच के रूप में सूरज कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर सारण जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, राज स्तरीय निर्णायक संजीत कुमार सिंह, ट्विंकल सौरभ वं अन्य खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761554 Articles

Share this story