सारण में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल

WhatsApp Channel Join Now
सारण में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल


सारण में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल


सारण में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल


सारण, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के मद्देनजर बाजार में खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। खाद्य संरक्षा अधिकारी नारायण राम के नेतृत्व में शहर की प्रमुख मिठाई दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया, जिसके तहत सात प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए।

विभाग ने सभी नमूनों को रासायनिक एवं गुणवत्ता जांच हेतु संयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, अगमकुआं, पटना भेज दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774014 Articles

Share this story