सारण में घटते जलस्तर के बाद महामारी से बचाव के लिए जिलाधिकारी ने दिए ब्लीचिंग छिड़काव के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 05 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में जलस्तर घटने के साथ ही प्रशासन ने बाढ़ से उपजे स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिन क्षेत्रों से पानी उतर रहा है, वहां संक्रमण और जलजनित बीमारियों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव व सैनिटाइजेशन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। साथ ही, क्षेत्रीय स्वास्थ्य टीमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मियों को ग्लव्स, पीपीइ किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर काम करने की हिदायत दी गई है।

वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई और चिकित्सा सेवाओं का संचालन मुस्तैदी से किया जा रहा है। प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का लगातार दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story