मेथवालिया में फ्लाईओवर का बयां भाग चालू, जाम से मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
मेथवालिया में फ्लाईओवर का बयां भाग चालू, जाम से मिलेगी राहत


मेथवालिया में फ्लाईओवर का बयां भाग चालू, जाम से मिलेगी राहत


सारण, 29 सितंबर (हि.स.)। छपरा बाईपास परियोजना के तहत ग्राम मेथवालिया कि.मी.150 स्थित फ्लाईओवर के बायें भाग को आज शाम 5:00 बजे (29.09.2026 मंगलवार) से यातायात के लिए खोल दिया गया है।

अब इस भाग से हल्के एवं भारी, दोनों प्रकार के वाहनों का आवागमन औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। यह व्यवस्था जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और एन एच ए आई के परियोजना निदेशक के संयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रभावी की गई है।

फ्लाईओवर का बयां भाग चालू होने से मेथवालिया चौक पर वर्षों से लग रहे ट्रैफिक के दबाव में भारी कमी आएगी। विशेष रूप से भारी वाहन अब बिना किसी रुकावट के फ्लाईओवर से सीधे गुजर सकेंगे। इससे न केवल बाईपास पर यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित होगा, बल्कि स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी भीषण जाम से स्थायी राहत मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story