सारण गंडक नदी का मुख्य तटबंध टूटने से पानापुर प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

WhatsApp Channel Join Now
सारण गंडक नदी का मुख्य तटबंध टूटने से पानापुर प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

सारण गंडक नदी का मुख्य तटबंध टूटने से पानापुर प्रखंड के कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

सारण, 01 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के पानापुर प्रखंड में भी सारण मुख्य तटबंध टूटने से स्थिति विकट हो गई है। आज गुरुवार सुबह लगभग चार बजे चकियां पंचायत के सरौजा भगवानपुर गांव के पास तटबंध का एक हिस्सा अचानक ध्वस्त हो गया। तटबंध टूटते ही तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी निचले इलाकों में फैलने लगा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस हिस्से पर काफी समय से जलस्तर का भारी दबाव बना हुआ था। अचानक बांध टूटने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। लोग अपने घरों से जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story