छपरा ईवीएम वेयरहाउस में कर्मियों को दिया गया अग्निशमन का प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
छपरा ईवीएम वेयरहाउस में कर्मियों को दिया गया अग्निशमन का प्रशिक्षण


छपरा ईवीएम वेयरहाउस में कर्मियों को दिया गया अग्निशमन का प्रशिक्षण


सारण, 19 सितंबर (हि.स.)। ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज फायर फाइटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस बल, निर्वाचन कर्मियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने ईवीएम की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षाकर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की व्यावहारिक जानकारी होना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन दल ने सी ओ 2 और पाउडर फायर एक्सटिंग्विशर के सही प्रयोग, उनके रखरखाव तथा कार्यशीलता की जांच के तरीके सिखाए। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग की शुरुआती मिनटों में सही कार्रवाई कर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, नोडल अधिकारी अरशद इमाम सहित कई अधिकारी व दलीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story