सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावः आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जन सुराज प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावः आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में जन सुराज प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज


सारण, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत तीन सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आफाक अहमद के विरुद्ध नगर थाना, छपरा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार कार्यपालक दंडाधिकारी सदर छपरा रविकान्त सिंह द्वारा 22 अक्टूबर की देर रात यह कार्रवाई की गई।

बताया गया कि जन सुराज पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी एक पोस्ट में आफाक अहमद के नाम से शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story