सारण में किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में किसानों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सारण में किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में किसानों को किया गया सम्मानित


सारण में किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में किसानों को किया गया सम्मानित


सारण, 19 नवंबर (हि.स.)। छपरा के संयुक्त कृषि भवन, बाजार समिति के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों और विभागीय स्टॉलों को सम्मानित किया गया। मेले में विभिन्न श्रेणियों के कुल 46 प्रदर्शकों ने अपनी उपज और उत्पादों का प्रदर्शन किया। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र और छोटे कृषि यंत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा मधुरेन्द्र कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। किसानों ने समय-समय पर ऐसे आयोजन कराने का आग्रह किया।

मेले में आधुनिक व उन्नत कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ मत्स्य, पशुपालन, जीविका, पौधा संरक्षण, मिट्टी जांच प्रयोगशाला और कृषि विज्ञान केंद्र, सारण के स्टॉल भी लगे थे।

बेहतरीन विभागीय स्टॉल लगाने वाले विभागों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हरिद्वार प्रसाद चौरसिया, उप परियोजना निदेशक, आत्मा जितेन्द्र कुमार वर्मा व शमशेर आलम तथा कृषि विज्ञान केंद्र मांझी के वैज्ञानिकों समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीक और सरकारी योजनाओं की उपयोगी जानकारी मिलती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story