बुजुर्ग की पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
बुजुर्ग की पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


बुजुर्ग की पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


सारण, 16 सितंबर (हि.स.)। मढ़ौरा थानाक्षेत्र के चनना गांव में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की लाठी से पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक चनना गांव निवासी 70 वर्षीय गौतम राउत है। घटना के संबंध में मृतक के परिजन का आरोप है कि गांव के ही रंजीत यादव और अन्य ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस परिजन के बयान दर्ज कर आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story