बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मांझी चेक पोस्ट का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया जांच

WhatsApp Channel Join Now
बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मांझी चेक पोस्ट का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया जांच

बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मांझी चेक पोस्ट का जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया जांच

सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मांझी चेक पोस्ट पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था का आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान छपरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, मांझी थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने दो टूक कहा कि अवैध शराब, प्रतिबंधित एवं अवैध बालू के परिवहन और डीजे संचालन पर पूर्णतः रोक सुनिश्चित की जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक इस औचक कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story