सोनपुर आइडल सीजन-2 के ऑडिशन का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर आइडल सीजन-2 के ऑडिशन का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन


सोनपुर आइडल सीजन-2 के ऑडिशन का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन


सारण, 21 नवंबर (हि.स.)। सोनपुर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के सांस्कृतिक मंच पर आज सोनपुर आइडल सीजन-2 के ऑडिशन का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में छिपी स्थानीय और उभरती प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी गायन क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुविधा और निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए इसे दो आयु वर्गों में बांटा गया है। इसमें जूनियर वर्ग 05 से 17 वर्ष और सीनियर वर्ग 18 से 40 वर्ष के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। ऑडिशन की निर्णायक मंडली में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष पंडित रामशंकर प्रसाद एवं पार्श्व गायक कंचनमय भट्टाचार्य शामिल हैं, जो प्रतिभागियों के सुर, लय और प्रस्तुति की बारीकी से परख कर रहे हैं।

दोनों वर्गों के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की गई है। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1,00,000, रुपए द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 75,000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50,000 रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल 29 नवंबर को, सेमीफाइनल 15 दिसंबर को और ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगा। जिला प्रशासन के इस प्रयास से मेले में आने वाले पर्यटकों को पारंपरिक विरासत के साथ-साथ आधुनिक संगीत की मधुर प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780801 Articles

Share this story