छपरा में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस


छपरा में प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस


सारण, 14 सितंबर (हि.स.)। प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय सारण के सभागार में हिंदी दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त के सचिव प्रमोद नारायण पांडेय ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त के सचिव ने कहा कि हमें अपनी जड़ों से कभी नहीं कटता चाहिए और अपनी भाषा बोलने में कोई हीन भावना नहीं रखनी चाहिए।

उन्होंने हिंदी को एक समृद्ध एवं सशक्त माध्यम बताते हुए लोगों से कम से कम एक हिंदी पुस्तक खरीदने तथा अशिक्षित लोगों को हिंदी सिखाने में सहयोग करने का संकल्प लेने की अपील की। इस दौरान ज्वाइंट रजिस्ट्रार सहकारिता सैयद मसरूफ आलम, उपनिदेशक जनसंपर्क डॉ. नीना झा एवं उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय ने भी हिंदी की उपयोगिता और सहजता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का उद्घाटन व संचालन प्रशाखा पदाधिकारी भीम कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयुक्त के निजी सहायक नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में कार्यालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी में उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story