सारण में नशा मुक्त जागरूकता वाहन को जिलाधकारी वैभव श्रीवास्तव ने दिखाई हरी झंडी
सारण, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित एक माह के नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत सारण जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। आज जिलाधकारी वैभव श्रीवास्तव ने समाहरणालय परिसर से जन-जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वाहन नगर निगम क्षेत्र में भ्रमण कर आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएगा तथा युवाओं को इसकी गिरफ्त से बचाने का संदेश देगा। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ाना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक संदेश पहुँचाना है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाते हुए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

