सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावः मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावः मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावः मतदान केंद्रों का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया निरीक्षण


सारण, 23 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान के दिन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संयुक्त रूप से दौरा किया।

इस दौरान अधिकारियों ने सदर, रिविलगंज, मांझी और एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होना चाहिए। जिला प्रशासन द्वारा पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765309 Articles

Share this story