सारण में नौका परिचालन सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सारण में नौका परिचालन सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने निर्देश


सारण में नौका परिचालन सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी और एसएसपी ने निर्देश


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में नौका परिचालन सुरक्षा को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी घाटों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी छोटी-बड़ी नौकाओं का निबंधन अनिवार्य है। प्रत्येक नाव पर पर्याप्त लाइफ जैकेट, रस्सी और ट्यूब जैसे जीवनरक्षक उपकरण होने चाहिए। नावों पर उनकी क्षमता स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए और ओवरलोडिंग पर पूरी तरह रोक रहेगी।

सुरक्षा निगरानी के लिए अनुमंडल स्तर पर आंतरिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और एसडीओ-एसडीपीओ को नियमित घाट निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, घाटों पर खतरे के निशान को लाल रंग से चिह्नित करने तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आवश्यक निषेधाज्ञा लागू करने को कहा गया है।

थाना प्रभारियों और अंचलाधिकारियों को घाटों पर तैनात कर्मियों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को नौका मालिकों के साथ बैठक कर निबंधन एवं नवीनीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और दो दिनों के भीतर इन सभी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761806 Articles

Share this story