सारण जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जिला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
सारण जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर जिला प्रशासन ने जारी किया आंकड़ा


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 3,867 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3,406 आवेदनों में वेंडर का चयन किया जा चुका है।

अब तक 963 सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा 563 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान किया गया है इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत प्रदान करना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। जिले में इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर लगातार जोर दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story