सारण में विकास योजनाओं और 103 एजेंडा पर दिशा की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सारण में विकास योजनाओं और 103 एजेंडा पर दिशा की हुई बैठक


सारण में विकास योजनाओं और 103 एजेंडा पर दिशा की हुई बैठक


सारण, 03 नवंबर (हि.स.)। जिला समाहरणालय सभागार में सांसद राजीव प्रताप रूडी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। दो सत्रों में लगभग छह घंटे तक चली इस बैठक में जिले की विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े 103 एजेंडा विषयों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, पुल, सिंचाई, शहरी निकाय, लंबित परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि वृक्ष पातन, सड़क निर्माण, राष्ट्रीय उच्च पथ, राम-जानकी पथ और सिंचाई से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर नीतिगत निर्णयों के लिए जनप्रतिनिधियों की सहमति बनी है।साथ ही विभिन्न मामलों में जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया विधायक जनक सिंह, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, मांझी विधायक रणधीर सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, परसा विधायक करिश्मा राय, सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. सच्चिदानंद राय, विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र नारायण यादव, इंजीनियर सत्येंद्र सिंह व राकेश कुमार सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार सहित लगभग 200 अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पिछले दोनों बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन द्वारा किए गए राहत कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने आपदा के समय बेहतरीन समन्वय दिखाया।

बैठक में बाढ़ के प्रभावों की समीक्षा के साथ-साथ शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने बताया कि दिशा समिति की बैठक हर चार माह पर होती है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story