पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना


पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना


सारण, 01 सितंबर (हि.स.)। सोनपुर पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के नए महाप्रबंधक के रूप में डिंपी गर्ग ने 1 सितंबर को आधिकारिक तौर पर अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वे अपने परिवार और कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक व पौराणिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुँचे।

मंदिर प्रांगण में महाप्रबंधक ने विधि-विधान पूर्वक बाबा हरिहरनाथ का पूजन-वंदन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मध्य रेलवे की प्रगति, अपने परिवार के कल्याण तथा हरिहरक्षेत्र के समग्र उत्तरोत्तर विकास एवं समृद्धि की कामना की।

इस विशेष अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला और सहकोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिन्हा ने नए महाप्रबंधक को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सोनपुर के डीआरएम अमित शरण, सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह, मंदिर के आचार्य व अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story