डीजीपी प्रीता वर्मा ने छपरा में किया विभागीय समीक्षात्मक बैठक

WhatsApp Channel Join Now
डीजीपी प्रीता वर्मा ने छपरा में किया विभागीय समीक्षात्मक बैठक


डीजीपी प्रीता वर्मा ने छपरा में किया विभागीय समीक्षात्मक बैठक


डीजीपी प्रीता वर्मा ने छपरा में किया विभागीय समीक्षात्मक बैठक


सारण, 29 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार की डीजीपी प्रीता वर्मा आज छपरा पहुंचीं। सर्किट हाउस में वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और डीआईजी निलेश कुमार ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।

इसके बाद उन्होंने छपरा परिषदन भवन सभागार में सारण क्षेत्र छपरा, सीवान और गोपालगंज के डीएसपी, एएसपी, एसपी, डीआईजी तथा एडीजी सीआईडी पारसनाथ, विधि-व्यवस्था एडीजी रतन संजय और कमजोर वर्ग के एडीजी के.एस. अनुपम के साथ उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में आगामी त्योहारों दीपावली और छठ पूजा को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण और अपराध नियंत्रण पर विशेष चर्चा हुई तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीजीपी के इस दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story