सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का डीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का डीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन


सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का डीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन


सोनपुर मेला में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का डीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने किया उद्घाटन


सारण, 27 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के अवसर पर शुक्रवार को मेला परिसर में बिहार पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार के पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में विधिवत फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बिहार पुलिस की सांगठनिक संरचना, कार्यप्रणाली, प्रमुख उपलब्धियों और कर्तव्यनिष्ठा से रूबरू कराया जा रहा है। इसके साथ ही जनहित में संचालित कल्याणकारी एवं जनोन्मुखी गतिविधियों की भी झलक देखने को मिल रही है।

प्रदर्शनी में आतंकवाद निरोधी दस्ता, विशेष कार्य बल, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, डॉग स्क्वॉड, डायल-112 आपातकालीन सेवा तथा महिला हेल्प डेस्क सहित विभिन्न विशेष इकाइयों व सेवा टीमों की कार्यशैली और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को बिहार पुलिस की कार्यसंस्कृति, आधुनिक पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता से अवगत कराना है। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी पुलिस और आमजन के बीच पारस्परिक विश्वास, समन्वय एवं सहयोग को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बनेगी।

मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और युवाओं के लिए यह आयोजन सुरक्षा तंत्र व कानून की बारीकियों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story