उप मुख्यमंत्री ने सारण तटबंध पर सामुदायिक किचेन एवं स्वास्थ्य कैंप का किया निरीक्षण
सारण, 03 अक्टूबर (हि.स.)।उपमुख्यमंत्री-सह-वाणिज्य-कर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने आज बारवें पंचायत में सारण तटबंध के समीप संचालित सामुदायिक किचेन और स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य कैंप में उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और सेवाओं की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को निर्बाध रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और आवश्यक राहत सामग्री बिना किसी रुकावट के पहुंचाई जाए। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता बरतने की बात कही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

