छपरा में बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू को सर्वोच्च सम्मान देने की उठी मांग

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में बिहार केसरी श्रीकृष्ण बाबू को सर्वोच्च सम्मान देने की उठी मांग


सारण, 30 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर आगामी 1 नवंबर को छपरा में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी रूपरेखा साझा करने के लिए सलेमपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम अयोध्या नगर स्थित सोनू एंटरप्राइजेज के प्रांगण में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने आधुनिक बिहार के निर्माता श्री बाबू को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई है।

प्रेस वार्ता में संयोजक शंभू प्रसाद सिंह, सह-संयोजक इंजीनियर प्रभात शंकर और प्रवक्ता प्रवीण शांडिल्य ने बताया कि समारोह में भारी संख्या में लोग जुटेंगे। इस दौरान श्याम नंदन सिंह विद्रोही, राकेश कुमार, मनमोहन पांडे, सत्येंद्र पांडे और संतोष शर्मा सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769616 Articles

Share this story