छपरा में डीडीसी ने जलजमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण, नालों को अतिक्रमणमुक्त करने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में डीडीसी ने जलजमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण, नालों को अतिक्रमणमुक्त करने का दिया निर्देश

छपरा में डीडीसी ने जलजमाव क्षेत्र का किया निरीक्षण, नालों को अतिक्रमणमुक्त करने का दिया निर्देश

सारण, 31 अगस्त (हि.स.)। उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने छपरा सदर प्रखंड स्थित प्रभुनाथ नगर कॉलोनी का औचक स्थल निरीक्षण कर जलजमाव की गंभीर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने जल निकासी में आ रही बाधाओं की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि तात्कालिक उपायों के बजाय स्थायी समाधान आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी से जुड़े प्रमुख नालों को चिन्हित कर उनकी उड़ाही, जीर्णोद्धार तथा उन्हें तत्काल अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया। समस्या के प्रभावी समाधान हेतु पीएचईडी के सहायक अभियंता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी और बीडीओ सदर को आपसी समन्वय के साथ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story