जेपीयू में स्नातक सेकेंड व फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित

WhatsApp Channel Join Now
जेपीयू में स्नातक सेकेंड व फिफ्थ सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित


सारण, 21 अगस्त (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के परीक्षा विभाग ने स्नातक सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-29 और फिफ्थ सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा के अनुसार स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का फॉर्म 27 अगस्त से 8 सितंबर तक और फिफ्थ सेमेस्टर का फॉर्म 25 अगस्त से 5 सितंबर तक भरा जाएगा। दोनों परीक्षाओं के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपये तय किया गया है।

छात्रों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन मोड में फॉर्म भरना होगा और शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म की प्रिंट कॉपी के साथ पिछले सेमेस्टर के अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन पत्र और शुल्क रसीद संलग्न कर अपने कॉलेज में जमा कर सत्यापित कराना होगा।

केवल पंजीकृत छात्रों का ही फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है कि 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले छात्र फॉर्म नहीं भर सकेंगे। कॉलेज में वेरिफिकेशन के दौरान विभागाध्यक्षों द्वारा उपस्थिति की जांच की जाएगी।

विशेष परिस्थिति में केवल प्राचार्य की अनुमति और ठोस कारण प्रस्तुत करने पर ही छूट संभव होगी। यह परीक्षा च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के नए चार वर्षीय पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित की जाएगी। छात्र कॉलेज के नोटिस बोर्ड या हेल्प डेस्क से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story