सारण में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन हेतु डालसा सचिव ने बुलाई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सारण में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन हेतु डालसा सचिव ने बुलाई बैठक


सारण में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन हेतु डालसा सचिव ने बुलाई बैठक


सारण, 25 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के कार्यालय कक्ष में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डालसा के सचिव राजीव कुमार ने की।

इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी सारण, पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं परिवहन विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में लंबित ई-चालान व ट्रैफिक चालानों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिकतम निस्तारण सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। लोक अदालत के दिन भीड़ को नियंत्रित करने और प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

त्वरित निष्पादन के लिए इस बार कुल चार समर्पित बेंच गठित करने का प्रस्ताव रखा गया है। सचिव राजीव कुमार ने अधिकारियों को समय रहते नोटिस तामिला कराने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से अपील की गई कि वे अपने लंबित ट्रैफिक चालानों एवं अन्य शमनीय मामलों का निस्तारण कराकर छूट व त्वरित न्याय का लाभ उठाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story