सोनपुर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, जानें किस दिन, किसकी प्रस्तुति

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू, जानें किस दिन, किसकी प्रस्तुति


सारण, 23 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय एवं कलाकार अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा के अमर शौर्य भजन एवं सुगम संगीत, मुंगेर के अमितजीत आनंद गजल तथा पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी।

26 नवंबर को पटना की प्रीति कुमारी शास्त्रीय नृत्य, उमाभारती दास लोकगायन, महादेव संगीत कला केंद्र एवं सोनी कला केंद्र लोकनृत्य समां बांधेंगे। 27 नवंबर को अर्जुन कुमार चौधरी 'रिदम ऑफ बिहार' वाद्य वादन, शेखपुरा की रिया चौधरी शास्त्रीय-सुगम संगीत, कंचन पार्वती सुगम संगीत और सुरागिनी लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी।

वहीं दो दिसंबर को डॉ सुष्मिता झा और कुमारी अभिलाषा शास्त्रीय गायन, विष्णु कुमार थापा वाद्य वादन तथा अमित सिंह एमपी सूफी गायन अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिला प्रशासन ने आगंतुकों से कार्यक्रमों में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781807 Articles

Share this story