सारण में जीवित्पुत्रिका व्रत पर नदी घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्रों की दीर्घायु के लिए किया पूजन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में संतान की दीर्घायु, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना का पर्व जिउतिया व्रत श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। जिले भर में माताएं अपने पुत्रों की लंबी उम्र और मंगलमय जीवन के लिए 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं। इस अवसर पर जिले के मांझी, रिबेलगंज, डोरीगंज, आमी, दिघवारा सोनपुर सहित सभी प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।

स्नान के उपरांत व्रती महिलाओं ने घाटों पर पूजा-याचना की और जिउतिया भगवान से अपने पुत्रों की रक्षा एवं दीर्घायु की प्रार्थना की। घाटों पर समूह में बैठी व्रती महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और जीमूतवाहन तथा चील-सियारिन की कथा सुनी। धूप, दीप, अक्षत, और मौसमी फलों को अर्पित कर पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। मान्यता है कि इस निर्जला व्रत को रखने से संतान पर आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें लंबी आयु का वरदान मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story