सारण शिक्षक निर्वाचन का मतगणना जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

WhatsApp Channel Join Now
सारण शिक्षक निर्वाचन का मतगणना जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


सारण शिक्षक निर्वाचन का मतगणना जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


सारण, 27 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत मतगणना की प्रक्रिया निर्धारित मतगणना केंद्र राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में सुचारू रूप से जारी है। केंद्र पर सभी आवश्यक और चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे पूरी कार्रवाई तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हो रही है।

वर्तमान में मतदान केंद्रवार मतपत्रों की संख्यात्मक गणना की जा रही है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार मतगणना की अगली कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है।

मतगणना केंद्र पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनावी पर्यवेक्षक दीपक आनंद, निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार, उप निर्वाची पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार उपस्थित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767477 Articles

Share this story