सारण में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 09 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित सारण जिले के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी सिलसिले में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आज प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत मांझी स्थित रामघाट परिसर से हुई जहां जिलाधिकारी ने सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, मंच, बैरिकेडिंग और आकर्षक लाइटिंग के कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज का दौरा किया। यहां उन्होंने 'मिशन कायाकल्प' के तहत स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने छात्रों की सक्रिय सहभागिता और इन सुविधाओं के व्यावहारिक प्रदर्शन पर जोर दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लर्निंग आउटकम और खेल-खेल में शिक्षा की गतिविधियों को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story