सारण के मांझी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अटल घाट व वाटिका का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
सारण के मांझी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अटल घाट व वाटिका का लोकार्पण


सारण के मांझी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अटल घाट व वाटिका का लोकार्पण


सारण के मांझी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अटल घाट व वाटिका का लोकार्पण


सारण के मांझी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया अटल घाट व वाटिका का लोकार्पण


सारण, 12 नवंबर (हि.स.)। सारण जिले के सरयू नदी के तट पर मांझी स्थित रामघाट पर गुरुवार को एक कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवनिर्मित अटल घाट, अटल वाटिका, अटल संग्रहालय और कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कर इस पूरे विकसित परिसर को आम जनता को समर्पित किया।

नमामि गंगे परियोजना के तहत सरयू नदी के तट पर स्थित रामघाट का विकास और सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत अटल घाट और अटल वाटिका के निर्माण के साथ-साथ हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर का भी जीर्णोद्धार कराया गया है। इस धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, व्यक्तित्व और विचारों से जुड़ी स्मृति दीर्घा बनाई गई है।

वहीं परिसर की दीवारों पर मिथिला शैली की पारंपरिक चित्रकारी और मधुबनी कला के माध्यम से बिहार की लोक संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए यहां सीढ़ियां, सुरक्षा रेलिंग, कपड़े बदलने के कक्ष, पाथवे और बैठने के लिए बेंच का निर्माण कराया गया है।

इसके साथ ही अटल वाटिका में चारों तरफ हरियाली विकसित की गई है और रात में रोशनी के लिए प्रकाश व्यवस्था के तहत हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, जो इसकी खूबसूरती बढ़ा रही हैं। इस परियोजना का एक सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक पहलू महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण है। अटल वाटिका परिसर में स्थित मां सरयू कैफे का संचालन जीविका दीदियों द्वारा किया जा रहा है।

जीविका दीदी की रसोई के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों को स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बेहतरीन आतिथ्य का अनुभव मिल रहा है। यह पहल पर्यटन विकास के साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की एक पहल है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए मरीन ड्राइव विकसित करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि यह योजना धरातल पर उतरती है, तो सारण के नदी तटीय इलाकों में आवागमन की सुगमता के साथ-साथ पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को अभूतपूर्व बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर सरकारी स्तर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। मांझी में तैयार यह नया परिसर छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देगा।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी, मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधान पार्षद तथा कई विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story