छपरा मंडल कारा में गूंज रही छठ की गीत, 24 कैदी कर रहे छठ व्रत

WhatsApp Channel Join Now
छपरा मंडल कारा में गूंज रही छठ की गीत, 24 कैदी कर रहे छठ व्रत


छपरा मंडल कारा में गूंज रही छठ की गीत, 24 कैदी कर रहे छठ व्रत


सारण, 13 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार छपरा मंडल कारा में भक्तिमय और अनुशासित माहौल देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जेल के भीतर कुल 24 कैदी जिनमें 17 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं छठ व्रत कर रहे हैं।

जेल सुपरिंटेंडेंट अमरजीत कुमार ने जानकारी दी है कि व्रतधारियों की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक पूजा सामग्री और नए वस्त्र उपलब्ध कराए गए हैं।

इसके साथ ही जेल परिसर स्थित तालाब की विशेष साफ-सफाई करवाकर घाट को पूरी तरह पूजा के अनुकूल तैयार और सुंदर बनाया गया है, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पवित्रता और सुरक्षा के तहत सभी व्रति को एक अलग और स्वच्छ वार्ड में स्थानांतरित वहां व्यवस्था बनाया गया है, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776309 Articles

Share this story