छपरा विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन
Oct 15, 2026, 15:31 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक छोटी कुमारी ने पटना स्थित एक, अणे मार्ग पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने बाढ़ और विभिन्न आपदाओं से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक समर्पित किया। विधायक छोटी कुमारी ने संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई।
इस मुलाकात के दौरान छपरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर भी उन्होंने चर्चा की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

