छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
छपरा विधायक छोटी कुमारी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण


सारण, 12 नवंबर (हि.स.)। छपरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर विधायक छोटी कुमारी ने नाथ बाबा घाट, थाना घाट और गौतम ऋषि घाट समेत दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व से पहले सभी आवश्यक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार व कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. किशोर कुणाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story