छपरा विधायक छोटी कुमारी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
छपरा विधायक छोटी कुमारी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन


छपरा विधायक छोटी कुमारी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन


छपरा विधायक छोटी कुमारी ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन


सारण, 14 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा विधायक छोटी कुमारी ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई आनन्द पुष्कर के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने छपरा शहर के विभिन्न महाविद्यालयों और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का दौरा कर शिक्षक साथियों से संवाद किया।

अभियान के दौरान विधायक ने सारण एकेडमी +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, लक्ष्मी नारायण ब्राह्मण उच्च माध्यमिक विद्यालय और विश्वेश्वर सेमिनरी सह इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं पर चर्चा की।

विधायक छोटी कुमारी ने शिक्षकों से ई आनन्द पुष्कर को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव है। शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, जिला महामंत्री विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार साह, राकेश कुमार साह, बलवंत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story