छपरा में खादी, हैंडलूम, स्वदेशी मेले का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में खादी, हैंडलूम, स्वदेशी मेले का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन


सारण, 05 अक्टूबर (हि.स.)। राजेंद्र स्टेडियम छपरा में सोमवार को स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयोजक रीता सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मेले में खादी, हैंडलूम, हस्तशिल्प एवं घरेलू उत्पादों की विभिन्न दुकानें लगाई गई हैं, जहाँ देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वदेशी उत्पाद लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। उद्घाटन के बाद विधायक ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील की।

आयोजक रीता सिंह ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, विवेक सिंह, धर्मेद्र कुमार साह, राकेश सिंह, बलवंत सिंह, बाबन सिंह, चांदनी प्रकाश और राकेश कुमार साह उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story