छपरा में नगर आयुक्त ने राजेंद्र सरोवर घाट पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में नगर आयुक्त ने राजेंद्र सरोवर घाट पर सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा


सारण, 09 नवंबर (हि.स.)। छपरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने निगम टीम के साथ शहर के प्रमुख छठ घाट राजेंद्र सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नगर आयुक्त ने विशेष निर्देश दिए। सरोवर की सीढ़ियों के नीचे मिट्टी के धसान वाले स्थानों पर तत्काल बालू भरे बोरे डालने को कहा गया ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके। इसके अलावा परिसर में टूटे हुए नाला ढक्कनों को अविलंब स्लैब ढालकर सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही घाट की सभी सीढ़ियों की रंगाई-पुताई कराने और वहां बेहतर लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि सभी कार्य तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story