छपरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित


सारण, 29 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के सीनेट हॉल में स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर उदय शंकर ओझा ने विद्यार्थियों को मोबाइल संस्कृति से दूर रहकर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और बिहार के कुलाधिपति के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में 30 अगस्त तक खेल दिवस के रूप में विभिन्न फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका मुख्य स्लोगन खेलेगा भारत, जीतेगा भारत है।

कुलपति प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेयी के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में भी खेल कार्यक्रम चल रहे हैं। क्रीड़ा निदेशक प्रोफेसर राजेश नायक ने बताया कि गंगा सिंह महाविद्यालय, राम जयपाल महाविद्यालय, राजेन्द्र महाविद्यालय, एचआर महाविद्यालय अमनौर, जगदम महाविद्यालय, जेपीएम महाविद्यालय और डीएवी कॉलेज सिवान सहित अन्य महाविद्यालयों में भी खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story