छपरा में दुर्गापूजा दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव, 17 से 23 अक्टूबर तक कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में दुर्गापूजा दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव, 17 से 23 अक्टूबर तक कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित


सारण, 16 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में दशहरा और दुर्गापूजा के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17 से 19 अक्टूबर तथा 20 से 23 अक्टूबर तक प्रमुख मार्गों पर बड़े, छोटे और तीन-चार पहिया वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

मांझी-रिविलगंज, मेथवलिया, भिखारी ठाकुर चौक और ब्रह्मपुर चौक जैसे मार्गों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगदम कॉलेज मैदान, छपरा हवाई अड्डा मैदान और डॉ. प्रभुनाथ सिंह कॉलेज मैदान को पार्किंग स्थल बनाया गया है।

वहीं, 20 अक्टूबर को रावण पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान विशेष ट्रैफिक प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन वाहन इस पाबंदी से मुक्त रहेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण और सुरक्षित पर्व संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story