छपरा में दशहरा और रावण वध को लेकर यातायात और पार्किंग व्यवस्था में हुआ बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में दशहरा और रावण वध को लेकर यातायात और पार्किंग व्यवस्था में हुआ बदलाव


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा में दशहरा-2026 और 20 अक्टूबर को होने वाले रावण पुतला दहन को लेकर जिला प्रशासन ने कड़े यातायात निर्देश जारी किए हैं।

17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ये वाहन उमधा और मेथवलिया के रास्ते गुजरेंगे। नगरपालिका चौक व बाजार समिति क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग और प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

आम नागरिकों और हल्के वाहनों के लिए रूट तय किए गए हैं। तीन और चारपहिया वाहनों की पार्किंग जगदम कॉलेज मैदान, छपरा हवाई अड्डा मैदान और डॉ. प्रभुनाथ सिंह कॉलेज मैदान में होगी। 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दरोगा राय चौक से थाना चौक और गोपेश्वर नगर से शिशु पार्क मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story