सोनपुर मेला में पशुओं की खरीद-बिक्री जारी, अब तक 1952 घोड़े बिके

WhatsApp Channel Join Now
सोनपुर मेला में पशुओं की खरीद-बिक्री जारी, अब तक 1952 घोड़े बिके


सारण, 29 नवंबर (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पशुओं की खरीद-बिक्री जोर-शोर से जारी है। पशुपालन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 नवंबर तक मेले में कुल 1952 घोड़ों, 370 बकरियों एवं 17 कुत्तों की बिक्री दर्ज की गई है। अकेले 28 नवंबर को ही 1041 घोड़ों की बिक्री हुई। मेले में घोड़ों का अधिकतम मूल्य 5,78,000 रुपये और न्यूनतम मूल्य 41,000 रुपये रहा। पशुपालन विभाग मेला परिसर में पशुओं की उपलब्धता, खरीद-बिक्री और चिकित्सा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर रहा है।

पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम अब तक कुल 102 पशुओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त, पशुपालकों एवं व्यापारियों की सुविधा के लिए मेले में उचित दरों पर पशु आहार की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।विभाग द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मेला परिसर में भूसा 12 रुपये, चौकर 32 रुपये तथा खल्ली 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story